उत्तर प्रदेश से शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर मिल रही है. योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है. हलफनामे में सरकार ने कहा है कि 69,000 शिक्षकों की नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है. साथ ही नए युवाओं को भी भर्ती में मौका दिया जाएगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से नियुक्त सभी 69,000 शिक्षकों की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है और भर्ती प्रक्रिया में नए अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा.