आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका.
राज्यसभा में AAP के 10 सांसदों में से 7 सांसदों की बगावत खुलकर सामने आ गई है.
राघव चड्ढा के नेतृत्व में बागी सांसदों ने पहले राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर बीजेपी को समर्थन देने का पत्र सौंपा. इस गुट में अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह समेत अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं.
सुबह से चले घटनाक्रम में सांसद पहले इकट्ठा हुए, फिर राघव चड्ढा के सरकारी आवास पहुंचे और उसके बाद राज्यसभा चेयरमैन से मुलाकात की. दोपहर में राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बगावत की पुष्टि कर दी.
बीजेपी मुख्यालय में हलचल तेज है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्यालय पहुंच चुके हैं और बागी सांसदों से मुलाकात की तैयारी चल रही है.
सूत्रों के मुताबिक, दो‑तिहाई संख्या पूरी होने के कारण इन सांसदों पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा.
इस बगावत के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट की आशंका जताई जा रही है.
विशेषकर पंजाब चुनाव से पहले यह घटनाक्रम पार्टी के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभरा है.
आगे क्या ये सांसद बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे या अलग गुट बनाएंगे, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.