बेंगलुरु की सड़कों पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया. करोड़ों की पोर्शे कार के बोनट पर एक शख्स ने सीमेंट का घोल तैयार कर गड्ढा भर दिया, जिसे देखकर कार प्रेमियों की सांस अटक गई. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब बोनट से पेंट प्रोटेक्शन फिल्म हटाई गई और नीचे से कार एकदम नई निकली. यह कोई सोशल वर्क नहीं बल्कि पीपीएफ यानी पेंट प्रोटेक्शन फिल्म की मजबूती दिखाने वाला एक मार्केटिंग स्टंट निकला.