भोपाल में लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. रोशनपुरा चौराहे पर लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. आरोप है कि कंपनी के ड्रेस कोड में तिलक, बिंदी और कलावा पर रोक की बात कही गई, जिसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया जा रहा है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.