BAPS Controversy: Eiffel Tower में फैले 'अफवाह' का सच क्या? BAPS को जांच में मिली 'क्लीन चिट'!

  • 16:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 05, 2026

BAPS Controversy: पेरिस के एफिल टावर में हिंदू संगठन BAPS Swaminarayan Sanstha की यात्रा को लेकर उठा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि संगठन की यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया गया या उनसे दूर रहने को कहा गया. इस घटना के बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक दिन के लिए एफिल टावर भी बंद करना पड़ा था. हालांकि अब मामले की जांच में सामने आया है कि संगठन की ओर से महिलाओं को पूरे जुलूस या यात्रा मार्ग से हटाने की कोई स्पष्ट मांग नहीं की गई थी.