NDTV Dettol Banega Swasth India सीजन 13 के लॉन्च समारोह में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाने वाले 17 ग्रैंड अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित किया गया। इन विजेताओं ने अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य और समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर काम करते हुए बदलाव की मिसाल पेश की है। सम्मान पाने वालों में एम. करुणागरण, त्सेरिंग वांगमो, आर. लालरामसियामी, डॉ. नियति चितकारा, सुषमा तमांग, ओमप्रकाश मिश्रा, बेलिंडा खारसाती, विजय प्रसाद भट्ट, रूपक रॉय चौधरी, गीता कुमारी, चांगमायुम दमयंती देवी, डॉ. अंजली सक्सेना, बी. नीलैया, अंजली रैना, भाविनी दिनेशभाई देसाई, के. नजानेबेनी लोथा और सत्यपाल सिंह शामिल हैं।