"हमारे हाथ काटने जैसा है!" जौहर यूनिवर्सिटी तोड़ने के आदेश पर क्या बोले छात्र?

  • 5:04
  • प्रकाशित: जुलाई 18, 2026

उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (Mohammad Ali Jauhar University) पर संकट के बादल और गहरे हो गए हैं. रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी के 40 आलीशान भवनों में से 38 बिल्डिंग्स (जिन्हें लॉ, एग्रीकल्चर और लैंग्वेज जैसे विभागों के लिए इस्तेमाल किया जाता है) बिना विधिवत नक्शे पास कराए बनाई गई हैं. इन 38 इमारतों को अवैध घोषित करते हुए गिराने (Demolition) का सख्त आदेश जारी कर दिया गया है.

इस आदेश के बाद से यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 4,000 छात्रों के बीच हड़कंप और खौफ का माहौल है. उनके भविष्य पर लटकती इस तलवार को देखते हुए प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के गेट पर एक विशेष 'छात्र-छात्रा परामर्श केंद्र' (Counseling Center) स्थापित किया है.
 

संबंधित वीडियो