Ayodhya Gangrape: अयोध्या में BA की छात्रा से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार | Crime News | NDTV India

  • 1:19
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2024

Ayodhya Gangrape: यूपी के अयोध्या में बीए में पढ़ने वाली एक लड़की ने गैंग रेप का मुक़दमा दर्ज कराया है। मामला अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में दर्ज किया गया है। ये घटना दो सितंबर की है जिसमें कैंट पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपियों में वंश चौधरी, शारिक, शिवा, उदित और वंश पासी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता इन सभी को पहले से जानती है। पीड़िता ने कुल आठ लोगों पर गैंग रेप का मामला दर्ज कराया है। बाकी तीन आरोपी अभी फ़रार हैं।