असदुद्दीन ओवैसी बढ़ाएंगे अखिलेश की टेंशन, शिवपाल-आजम की मुलाकात क्यों?

  • 13:30
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

क्या मुस्लिम वोटों की सियासत अब समाजवादी पार्टी के भीतर नई हलचल पैदा कर रही है? क्या आजम खान एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहे हैं? इन सवालों को हवा देने वाली एक मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने ऐसा बयान दिया, जिसने यूपी की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया. राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आजम खान फिर से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने जा रहे हैं. शिवपाल और आजम की मुलाकात की ये तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी दलों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती नजर आ रही है. ऐसे में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर देखने को मिल सकता है.

संबंधित वीडियो