- बाबा बागेश्वर की अपील से गरमाई सियासत, दुर्गा पूजा पर नॉनवेज बैन की मांग, बीजेपी के भीतर से ही उठा विरोध

  • 56:03
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान ने पश्चिम बंगाल में 'हिंदुत्व का बंगाली टेस्ट' शुरू कर दिया है. बंगाल में कथा के दौरान उन्होंने अपील की कि दुर्गा पूजा / नवरात्र के दौरान मांस-मछली छोड़कर सात्विक भोजन किया जाए, मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहें और पंडालों के आसपास नॉनवेज न बिके. उन्होंने लोगों से मोबाइल की लाइट जलवाकर समर्थन भी मांगा. धार्मिक संदेश का राजनीतिक असर हुआ, और विरोध खुद बीजेपी के भीतर से उठा. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा- बंगालियों से उनका पारंपरिक खानपान नहीं छुड़वाया जा सकता. केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने भी इस विवाद से कन्नी काट ली. इसी बहाने बड़ा सवाल उठा- क्या भारत जैसे विविधता वाले देश में किसी राज्य की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को एक फ्रेम में फिट किया जा सकता है? क्या 'एक देश एक थाली' का मॉडल प्रैक्टिकल है?

संबंधित वीडियो