एयर ट्रैफिक कंट्रोल की समस्या के कारण मंगलवार को पूरे ब्रिटेन में यात्रा बाधित हुई, जिससे 1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं और यात्री घंटों तक एयरपोर्ट रनवे और टर्मिनल पर फंसे रहे. ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने बताया कि शाम को उनके फ़्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम की समस्या ठीक कर ली गई थी, लेकिन देरी का असर यू.के. के 15 एयरपोर्ट और उससे आगे तक भी महसूस किया गया. एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स देरी से चल रही फ़्लाइट्स के भारी बैकलॉग को निपटाने में लगे हुए थे. यह नजारा हीथ्रो एयरपोर्ट का है.