पंजाब के चुनाव नजदीक आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हर हफ्ते पंजाब जा रहे हैं. आज केजरीवाल पंजाब के अमृतसर पहुंचे हैं और वो वहां से पठानकोट जाएंगे. साथ ही तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे. एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा.