अरुणाचल प्रदेश : सुबनसिरी पनबिजली परियोजना की जगह बड़ा भूस्खलन, रुका पानी का बहाव

  • 3:15
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2023
अरुणाचल प्रदेश में बन रहे सुबनसिरी पनबिजली परियोजना की जगह पर कल एक बड़ा भूस्खलन होने के बाद नदी के पानी का बहाव कम हो गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भूस्खलन इतना बड़ा था कि पानी निकालने के लिए काम कर रहा एकमात्र टनल अवरुद्ध हो गया है। ये नदी आगे असम के लखीमपुर ज़िले से होकर बहती है। नदी का पानी कम होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 

संबंधित वीडियो