पश्चिम बंगाल की सियासी जमीन पर आज एक बार फिर भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां कोलकाता में आयोजित एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, पूर्ववर्ती सरकारों और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. अमित शाह ने बंगाल को पूरे देश के लिए 'ज्योति पुंज' बताते हुए दावा किया कि राज्य की जनता ने एक अभूतपूर्व बदलाव को चुना है और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर हर वादे को जमीन पर उतार रही हैं.