दादरी केस पर अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

  • 1:53
  • प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2015
उत्तर प्रदेश के दादरी में एक शख़्स की गौ मांस खाने पर हत्या के मामले में सूबे के मुखिया का बयान आया है। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पिंक रिवोल्यूशन वाले सत्ता में हैं और अगर ऐसा है तो वे मांस का निर्यात बंद क्यों नहीं कर देते। अखिलेश ने ज़ोर देकर कहा कि पिंक रिवोल्यूशन बंद क्यों नहीं कर देते। साथ ही उन्होंने कहा कि अफ़वाहों में कुछ नहीं होता है। पर अफ़वाहों से होता बहुत कुछ है।

संबंधित वीडियो