पुणे के बहुचर्चित मर्डर केस (जिसमें पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की गई) में अब एक बेहद चौंकाने वाला ट्विस्ट आ गया है. मुख्य आरोपी सिया के साथ गिरफ्तार हुए चेतन चौधरी के परिवार ने पहली बार कैमरे पर आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चेतन के काका (चाचा) और परिजनों का सीधा आरोप है कि चेतन पूरी तरह निर्दोष है और सिया उसे इस खौफनाक साजिश में फंसा रही है.
धक्का किसने दिया?
परिवार का दावा है कि पुलिस कस्टडी में चेतन ने उन्हें रोते हुए बताया कि उसने किसी को धक्का नहीं दिया. वारदात के वक्त चेतन काफी दूर खड़ा था, जबकि सिया उस लड़के (मृतक) के बिल्कुल करीब खड़ी थी.
'बिजनेस मीटिंग' का बहाना:
वारदात वाले दिन चेतन अपनी मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह किसी जरूरी बिजनेस मीटिंग में जा रहा है और 2-3 बजे तक लौट आएगा. परिवार का कहना है कि उन्हें सिया के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उन्होंने सिया को पहली बार पुलिस स्टेशन में ही देखा.
पुलिस पर भी उठे सवाल
परिजनों के अनुसार, पुलिस सोमवार रात 11:30 बजे घर आई और चेतन को यह कहकर ले गई कि यह कोई 'फ्रॉड' का मामला है और वह 2 घंटे में छूट जाएगा. लेकिन अगली सुबह उन्हें बताया गया कि यह एक मर्डर केस है.
"सोशल मीडिया पर एकतरफा झूठ चल रहा है":
चेतन के चाचा ने सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर चल रही तस्वीरों और थ्योरी को नकारते हुए कहा कि चेतन एक सीधा-सादा स्पोर्ट्समैन है. उसका मार्केट में किसी से कोई विवाद नहीं रहा है. यह सब कुछ एडिट करके और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है.
क्या सच में चेतन मोहरा बना है या यह खुद को बचाने की कोई नई कहानी है? पुलिस की जांच में और क्या-क्या सामने आएगा?