दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत 311 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। प्रभावित परिवारों ने अपने घर टूटने का दर्द बयां किया, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की जा रही है।