देशभर में मानसून का डबल वार! देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश से हाहाकार

देशभर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन झुलसाती गर्मी से मिली यह राहत अब कई राज्यों के लिए भारी आफत बन गई है. महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तक मूसलाधार बारिश और बाढ़ का भयंकर कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के जलगांव में बाढ़ जैसे भयावह हालात हैं. बसें और गाड़ियां डूब गई हैं और उफनते पानी ने दुकानों-घरों पर कब्जा कर लिया है. वहीं, मायानगरी मुंबई में भी मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी किया है और हजारों कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है.

मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी हालात बेहद घातक हो चुके हैं. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई घर और पुल पानी में बह गए हैं. इसके अलावा, लद्दाख के द्रास में एक दर्दनाक हादसे में एक कार के उफनती नदी में गिरने से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इस वीडियो में देखिए मॉनसून की तबाही की खौफनाक तस्वीरें और देश के अलग-अलग हिस्सों से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट.

संबंधित वीडियो