दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यमुना बाजार इलाके में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम बोध घाट के पास अनधिकृत निर्माणों और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इस इलाके में 310 मकान हैं, जिसे जमींदोज करने की तैयारी है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. हालांकि तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.