कनाडा में भारतीय मूल के व्यवसायियों और रेस्टोरेंट मालिकों को निशाना बनाने तथा जबरन वसूली (Extortion) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्रैम्पटन के 'दाल रोटी रेस्टोरेंट' के बाहर हुई इस डरावनी फायरिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विदेशी धरती पर भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क किस तरह बेखौफ होकर ऑपरेट कर रहा है।