Gyan Bindu के Roshan Anand का Bihar Police को 12 बजे तक का अल्टीमेटम, Patna में तनाव

पटना के कोचिंग गलियारों से निकलकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है। 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के संचालक रोशन आनंद ने पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (फैजल खान) पर अपने सगे भाई प्रिंस यादव की हत्या की साजिश रचने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कल रात पटना के कदमकुआं थाने के बाहर करीब 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा और धरना प्रदर्शन चला। रोशन आनंद खान सर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं।

संबंधित वीडियो