एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई किताब में पहली बार आपातकाल पर अलग अध्याय शामिल किया है। किताब में 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि, राजनीतिक घटनाक्रम और लोकतंत्र पर उसके प्रभाव का उल्लेख किया गया है। इस बदलाव को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।