आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला और उनके इस्तीफ़े की मांग की। साथ ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके जेटली से पांच सवाल पूछे। साथ ही पार्टी ने हॉकी इंडिया से भी जेटली को जोड़ते हुए कहा कि अब वो हॉकी इंडिया में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी।