बंगाल में TMC की हार पर पार्टी लाइन से चूके कांग्रेस MLA, बोले, ममता बनर्जी की 'अहंकार की राजनीति' का नतीजा

Haldwani Congress MLA: बंगाल चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पार्टी से अलग बयान दिया है, उनका बंगाल चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी फैक्टर का असर वाला बयान मुश्किल में डाल सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसी बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेताओं को सतर्क किया था और ऐसे बयानबाजी करने से स्पष्ट रूप में मना किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CONGRESS MLA SAYS CM MAMATA BANERJEE ARROGANCE, CAUSES TMC DEFEAT

Congress MLA Atttack On Mamta Benerjee: बंगाल चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राय से इतर अब हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने बयान दिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 मेंं टीएमसी की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी की हार उनकी 'अहंकार की राजनीति' का नतीजा है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि बंगाल चुनाव में मोदी फैक्टर हिट हुआ, इसलिए बीजेपी ने बंगाल में अपना परचम लहराया है. वहीं, बंगाल चुनाव में ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें-Mamata Lost Bengal: 2024 से 2026 तक ठीक दो साल में ऐसा क्या बदल गया कि बंगाल में दीदी से मोहभंग हो गया?

'ईवीएम पर संदेह करना गलत है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होती है'

कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में बड़े-बड़े वैज्ञानिक और संस्थान मौजूद हैं, ऐसे में ईवीएम पर संदेह करना गलत है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होती है. वहीं, बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर विधायक ने ममता सरकार को आड़ों हाथ लेते हुए कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार है, तो बार-बार सत्यापन के बावजूद घुसपैठ होना राज्य सरकार की कमी को दर्शाता है.

चुनाव में“मोदी फैक्टर” साफ नजर आया, बीजेपी की जीत में निभाई अहम भूमिका

कांग्रेस विधायक ने बंगाल चुनाव में बीजेपी की दो तिहाई जीत पर जोर देते हुए कहा कि इस चुनाव में “मोदी फैक्टर” साफ तौर पर नजर आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति ने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई. कुल मिलाकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश पार्टी लाइन से अलग बयान दे रहे हैं, जिसके लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पार्टी नेताओं की क्लास ले चुके हैं, जो बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार पर खुश हो रहे थे.

ये भी पढ़ें-Dimond Harbour Seat: डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर बीजेपी या टीएमसी? सीट से जुड़ी है अभिषेक बनर्जी की साख

Advertisement
बंगाल चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पार्टी से अलग बयान दिया है, उनका बंगाल चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी फैक्टर का असर वाला बयान मुश्किल में डाल सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसी बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेताओं को सतर्क किया था और ऐसे बयानबाजी करने से स्पष्ट रूप में मना किया है.

ये भी पढ़ें-Extortion Case: बसपा नेता इरफान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का है आरोप

बंगाल के नतीजों में TMC की हार पर राहुल गांधी ने की थी तीखी प्रतिक्रिया

गौरतलब है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बीजेपी की जीत को "जनादेश की चोरी" की है और अपनी ही पार्टी के उन नेताओं को फटकार लगाई थी, जो टीएमसीकी हार पर खुश हो रहे थे. उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत को जननादेश की चोरी करार दिया था. 

Advertisement

भारतीय लोकतंत्र को तबाह करने के मिशन पर BJP, नतीजे उसका हिस्सा

राहुल गांधी ने टीएमसी चीफ और निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी के उस दावे का समर्थन किया था, जिसमें उन्होंने बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें "चुराए" जाने की बात कही थी. सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, बीजेपी भारतीय लोकतंत्र को तबाह करने के मिशन पर है और बंगाल-असम के नतीजे इसी अभियान का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें-Census 2027: जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए रिसीव हुए 500 बहाने, प्रशासन ने कहा, 'छुट्टी लिया तो माना जाएगा 'ब्रेक इन सर्विस'

Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India