UP के शहजाद हरिद्वार में बने 'शंकर', परिवार संग अपनाया हिंदू धर्म, क्यों सता रहा डर?

Muslim Family Converts to Hinduism in Haridwar: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाले मोहमद शहजाद ने अपने परिवार के साथ हरिद्वार के चंडी घाट पर शुद्धिकरण कार्यक्रम कर हिंदू धर्म अपना लिया. इस फैसले से वे और उनका परिवार खुश है, लेकिन उन्हें डर भी सता रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Muslim Family Converts to Hinduism in Haridwar.

UP Muslim Family Converts to Hinduism: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में हिंदू धर्म अपना लिया. विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुए शुद्धिकरण के बाद शहजाद शंकर बन गए. इसी तरह उनके पत्नी और बच्चों के नाम भी बदल दिए गए. धर्म बदलने वाले शहजाद ने कहा- 'शुरू से ही उनकी हिंदू धर्म में आस्था थी. वे जिस धर्म से आते थे उन्हें उसकी कट्टरता कभी रास नहीं आई. इस कारण वे कभी नमाज भी नहीं पढ़ते थे. उनका कहना है कि हिंदू धर्म में आकर वे और उनका परिवार खुश है'. 

Saharanpur Family Converts to Hinduism in Haridwar

पूरे परिवार संग अपना हिंदू धर्म 

शहजाद और उनके परिवार को हिंदू धर्म में शामिल करने वाले धर्म गुरु राम विशाल दास ने बताया कि मोहमद शहजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों के साथ हिंदू धर्म अपनाया है. शहजाद शुरू से ही हिंदू धर्म में आस्था रखते थे. उन्होंने धर्म परिवर्तन करने के लिए संपर्क किया था. 

Muslim Family Converts to Hinduism

चंडी घाट पर हुआ शुद्धिकरण 

21 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट पर ब्रह्मकुंड पर शुद्धिकरण कार्यक्रम कर मोहमद शहजाद के परिवार को हिंदू धर्म में शामिल किया गया. अब उनका शंकर हो गया है. अब वे जीवनभर सनातन धर्म में रहेंगे.  

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट: इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा, CM भी रहेंगे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Advertisement

Muslim Family Converts to Hinduism: परिवार के साथ गंगा में स्नान करते शंकर.

शंकर को इस बात का सता रहा डर 

धर्म बदलने के बाद शंकर को डर भी सता रहा है. उन्होंने कहा- 'मेरी शुरू से ही सनातन में आस्था थी. गुरु जी के संपर्क में आने के बाद अब हमने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाया है. लेकिन, कल तो जो लोग मेरे अपने थे, अब वही मेरे लिए खतरा बन गए हैं. धर्म बदलने के कारण वे लोग कुछ भी कर सकते हैं. गुरुजी ही अब हमारी रक्षा करेंगे, वे ही मेरे अपने हैं'.

केदारनाथ धाम में मोबाइल बैन, फोन के साथ नहीं जा सकेंगे, कपाट खुलने से पहले लिया गया बड़ा फैसला

Advertisement
Featured Video Of The Day
नक्सलबाड़ी: इसी गांव से भड़की थी एक चिंगारी, जिसने दशकों तक हिला दिया पूरा हिंदुस्तान