उत्तराखंड में गंगा में बहा राजस्थान का युवक, SDRF कर रही तलाश, दोस्तों संग ऋषिकेश घूमने गया था

SDRF की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही है. नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Uttarakhand Shivpuri River Accident Rajasthan Youth Swept Away.

उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिवपुरी के नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां राजस्थान का रहने वाला 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया.  यह हादसा शुक्रवार 15 मई की दोपहर में हुआ, अगले दिन सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया. अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. 

जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को लगभग दोपहर 1:30 बजे थाना मुनिकीरेती के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. डूबने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश पुत्र गिरिराज (24) निवासी चचियावास, अलवर राजस्थान के रूप में हुई है. बताया गया कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में  काम करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे. 

पैर फिसलने से गहरे पानी में गया 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान वेद प्रकाश का पैर फिसल गया, जिसके बाद वह गहरे पानी में पहुंच गया, उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा का तेज बहाव होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में ओझल हो गया. 

प्रयागराज की टोंस नदी में नहाने की बना रहे थे रील, 2 बच्चों समेत 3 की मौत, एक को मछुआरों ने बचाया

Advertisement

तेज बहाव के कारण आ रही कठिनाई

सूचना पर SDRF की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची. प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है. मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं. युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

SDRF ने की लोगों से अपील 

SDRF ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में गंगा नदी का बहाव अत्यधिक तेज है. लोग अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें, घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें. बच्चों को अकेले नदी किनारे न जाने दें. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित कर गदगद हुए PM मोदी, कही ये बात