Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 अपने पूरे शबाब पर है. वहीं यात्रों को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं यात्रा दल ने भी यात्रा को बजट में रखने का आइडिया ढूंढ लिया है. अलग-अलग राज्यों से आए तीर्थयात्री अपना किचन साथ लेकर यात्रा कर रहे हैं. गैस की दिक्कतों को देखते हुए यात्री घर से खाना का व्यवस्था कर यात्रा पर निकल रहे है, जिससे यात्रा में कोई दिक्कत ना हो.
बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे तीर्थयात्री
चारधाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं. बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री अपनी बसों में सवार होकर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं. यहां यात्रियों के लिए पार्किंग और सभी मूलभूत सुविधा है, जिसके चलते यहां अलग-अलग राज्यों की संस्कृति देखने को मिल रही है.
रसोई का सामान साथ लेकर चल रहे यात्री
हालांकि ईरान-इजरायल युद्ध का थोड़ा बहुत असर यात्रा पर भी पड़ा है, लेकिन यात्रियों ने इसका समाधान भी निकाल लिया है. 15-20 दिन की यात्रा पर आए यात्री अपना किचन अपने साथ लेकर निकले हैं. दरअसल, ये तीर्थ यात्री घर से ही गैस के 5 सिलेंडर लेकर आए हैं. जिससे रास्ते में भोजन की समस्या ना हो.
मध्य प्रदेश से आए यात्रियों का कहना है कि युद्ध के चलते गैस की समस्या हर तरफ बनी हुई है. वर्तमान में सभी राज्यों में गैस सिलेंडर सबसे बड़ी समस्या है. खाना महंगा हो गया है... सिलेंडर महंगे दामों मे मिल रहे हैं. इस वजह से यात्रा दौरान 40-50 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था साथ लेकर चल रहे हैं.
चारधाम यात्रा पर निकले भक्तों ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश के आए यात्री महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मजबूरी में गैस ब्लैक में लेना पड़ रहा है... दो से ढाई हजार रुपये में एक गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है. 15 दिन की यात्रा है, इसलिए 15 दिन का स्टॉक लेकर चले हैं.
मध्य प्रदेश के आए एक और यात्री जारसिंह शेखावत ने बताया कि सिलेंडर की वजह से खाना बहुत महंगा मिल रहा है. हो सकता है कि कहीं उपलब्ध भी नहीं हो... 15 दिन का प्रोग्राम है और 50-60 लोग आए हैं. ऐसे में अपने साथ इसका समाधान लेकर आए हैं.
ये भी पढ़ें: Kedarnath Yatra: केदारनाथ की यात्रा पर निकलने से पहले इन 10 बातों का रखें ध्यान, वरना ट्रिप का मजा हो जाएगा किरकिरा














