पति के शव को ग्राइंडर से काट डाला, टुकड़ों में पैक कर लगाया ठिकाने, कातिल पत्नी की खौफनाक हरकत रूह कंपा देगी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव के साथ जो किया, वह किसी भी डरावने दृश्य से भी अधिक खौफनाक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Sambhal Murder Case : युवक का क्षत-विक्षत शव मिला
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संभल जिले के चंदौसी में एक महिला ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की है.
  • मृतक राहुल के शव के टुकड़े कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई, पुलिस ने कटे हुए अंग बरामद किए हैं.
  • मृतक की पत्नी रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक और अन्य युवक गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लोहे के हथियार और ग्राइंडर से हाथ पैर काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस मृतक के कटे हुए हाथ-पैर और सिर कुछ बरामद कर लिया है और पत्नी सेहत दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया.

मामला 15 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आया, जब पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज तोमर और सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. जांच में युवक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई. शव पर बाजू में ‘राहुल' नाम गुदा हुआ था, जिससे शिनाख्त आसान हुई.

मृतक राहुल की शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. 10 साल की बेटी और 12 साल का बेटा. राहुल जूते का व्यापार करता था और 18 नवंबर से लापता था. पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी. पूछताछ में रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक, और अन्य युवक गौरव को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घर से तख्त का पाया, स्कूटी, बैग, शौचालय का ब्रश, लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद किए हैं.

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक की 10 साल की बेटी ने किया. बच्ची ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गौरव व अभिषेक नाम के लोग घर आया करते थे. वे बच्चों के लिए चॉकलेट और होटल से खाना लाते थे. बच्ची के अनुसार, अभिषेक अक्सर कहता था. “कुछ महीनों की बात है, फिर तुम्हारे पापा रास्ते से हट जाएंगे.”

Advertisement

बेटी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और उसका भाई स्कूल में थे. जब वे इन लोगों को घर आने से मना करते थे, तो मां उन्हें धमकाती थी. बच्ची ने रोते हुए कहा—“मेरी मां और जिन-जिन लोगों ने मेरे पापा के साथ यह किया है, सबको फांसी मिलनी चाहिए.”पुलिस अब शव के बाकी अंगों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

सत्यपाल यादव की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Election 2026 Date Announcement: उठाया चुनाव आयोग पर सवाल! फिर बीच डिबेट जो हुआ | Sucherita Kukreti