शादी के 5 दिन बाद जेवरों संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन, झांसी में शख्स के साथ धोखा, सवा लाख खर्च भी हो गए

पीड़ित का कहना है कि बीड़ा का पैसा(मुआवजा का) आया था. दो लोगों ने हमें फंसा दिया और पैसे ले लिए. पैसे लेने के बाद बूढ़ी महिला को भेज दिया. वह मेरे साथ 4-5 दिन रही, इसके बाद जेवर लेकर चली गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
jhansi marriage fraud
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झांसी के रक्सा थानांतर्गत ग्राम परासई में शादी के नाम पर दो युवकों ने एक अधेड़ महिला से शादी कराई और ठगी की
  • उत्तम अहिरवार को मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए मिले थे, जिनमें से साठ हजार रुपए लेकर शादी का झांसा दिया
  • शादी के चार-पांच दिन बाद महिला जेवर लेकर अचानक गायब हो गई, जिससे लगभग सवा लाख रुपए का नुकसान हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
झांसी:

यूपी के झांसी में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले दो लोगों ने मिलकर एक शख्स से रुपए लिए और एख  अधेड़ उम्र की महिला से शादी करा दी. शादी के 4-5 दिन बाद ही वह महिला जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरा मामला?

मामला झांसी जनपद के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम परासई का है. यहां रहने वाले उत्तम अहिरवार की शादी नहीं हो रही थी. उत्तम के अनुसार इसी बीच उसे मुआवजे का 5 लाख रुपए मिला था. वह अपने लिए लगातार जीवनसाथी की तलाश भी कर रहा था. इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ढांड गांव के रहने वाले दो युवकों से मुलाकात हुई. उन्होंने 60 हजार रुपए लेकर उसकी शादी कराने का भरोसा दिया. इसके बाद रुपए लेकर उन्होंने झांसी के करौंदी माता मंदिर में जाकर उसकी एक अधेड़ महिला से शादी करा दी. शादी के 4-5 दिन बाद ही वह महिला अचानक गायब हो गई. जब वह घर में नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई,लेकिन कोई पता नहीं चला. इस शादी में उसका करीब सवा लाख रुपए खर्च हो गया है.

पीड़ित का कहना है कि बीड़ा का पैसा(मुआवजा का) आया था. दो लोगों ने हमें फंसा दिया और पैसे ले लिए. पैसे लेने के बाद बूढ़ी महिला को भेज दिया. वह मेरे साथ 4-5 दिन रही, इसके बाद जेवर लेकर चली गई. इन्होंने मेरे 1 लाख 20 हजार रुपए खर्च करा दिए. हम परसाई गांव के रहने वाले हैं.हमारे हिस्से में बीड़ा का 4-5 लाख रुपये आया था.

पुलिस ने क्या कहा?

जब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो रक्सा थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ में पता चला कि महिला को यह पीड़ित स्वयं ही छोड़कर आया है. फिलहाल मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है. पीड़ित द्वारा बताए गए युवकों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान! "ईरान का तेल लेना मेरा फेवरेट काम" खार्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत | War News
Topics mentioned in this article