आंधी-पानी से बदला UP के मौसम का मिजाज, रिकॉर्ड तोड़ गिरा पारा, मौसम विभाग ने कहा, 'अभी कुछ और दिन होगी बारिश'

UP Weather Report: आंधी और बारिश से गुरुवार को यूपी का मौसम सुहाना हो गया. लू और उमस से मिली राहत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी और बारिश कुछ और दिन बरकार रहेगी. इसकी वजह मौसम के बदले पैटर्न को बताया है. मौसम वैज्ञानिक इसके लिए पश्चिमी विक्षोभ में बड़े बदलाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
METROLOGICAL DEPARTMENT RAINFALL PREDICTION IN UP

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके चलते आंधी और बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री तक गिरावट देखी गई है. तापमान में इस गिरावट से लोगों में गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलते रहने की पूरी संभावना है. 

आंधी और बारिश से गुरुवार को यूपी का मौसम सुहाना हो गया. लू और उमस से मिली राहत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी और बारिश कुछ और दिन बरकार रहेगी. इसकी वजह मौसम के बदले पैटर्न को बताया है. मौसम वैज्ञानिक इसके लिए पश्चिमी विक्षोभ में बड़े बदलाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो में तैनात रिटायर्ड CISF कर्मी गिरफ्तार, पेंचकस से गोदकर युवक की निर्मम हत्या का है आरोप

4 मई से कुछ इलाकों में दोबारा बन रहे हैं हल्की बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा. पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभावना है. शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी. वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ खूब बारिश हुई

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विश्व जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है,साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से देर शाम से लेकर देर रात तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गलत चमक के साथ बारिश देखी गई. यह पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी इलाकों के अलावा अगले दिन से पूर्वी इलाकों की तरफ भी रुख करेगी, इसके बाद वहां भी ऐसी ही बारिश फिर देखी जा सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-VIDEO: एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर पार्टी करने गया था पति, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, जमकर चले लात -घूसे

एम दानिश मौसम विशेषज्ञ

आंधी- बारिश से दिन का पारा घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

गौरतलब है बीते गुरुवार को आंधी और बारिश के असर से यूपी के कई हिस्से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया. इसके उलट उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या जिले में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर बेसुध पड़े युवक को लोह की रॉड से पीटा, मोहल्ले की लड़की से प्रेम विवाह करने से नाराज था हमलावर

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: EVM पर Mamata Banerjee का धरना! |Exit Poll Results 2026