दिल्ली में 46, लखनऊ में 43, बांदा 48. दिल्ली, यूपी से एमपी, महाराष्ट्र तक पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी इतनी प्रचंड है कि दिन ही नहीं, रात 10 बजे भी राजधानी दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा. IMD ने कहा है कि अभी 10 दिनों राहत नहीं है. तसल्ली ये है कि तमिलनाडु में प्री-मानसून की बौछारें आने वाली हैं.