UP Weather News: आसमान से बरसेगी आग! बांदा समेत यूपी के 22 जिलों में आज रेड अलर्ट, लखनऊ समेत 37 जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मई के महीने में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 21 मई 2026 को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव (Severe Heatwave) की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी में आज भी भीषण गर्मी करेगी परेशान.

Heat Wave Alert in UP: उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी में झुलस रहा है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा में तो पारा बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के कई जिलों में तापमान 45 से ज्यादा रह रहा है. मौसम विभाग ने राज्य में आज भी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इनमें 22 जिले तो ऐसे हैं, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

रेड अलर्ट वाले हैं ये जिले

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी और मिर्जापुर जिले शामिल हैं.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राज्य के कुल 13 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं.

Advertisement

इन जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में और जगहों के मुकाबले कम गर्मी रहेगी, लेकिन येलो अलर्ट यहां भी जारी रहेगा. इसके अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भी येलो अलर्ट जारी है.

उत्तर प्रदेश में बांदा रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में अनेक स्थानों पर भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक बांदा 48 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ एक बार फिर सबसे गर्म स्थान रहा, जो राज्य का ही नहीं देश का सबसे गर्म जिला था. इसके अलावा प्रयागराज में 46.4 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 45.9 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस, उरई में 45.2 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 44 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वाराणसी, अलीगढ़, सुल्तानपुर और हरदोई में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, शरीर के साथ क्‍या कर सकती है एक्‍ट्रीम हीट, हीट वेव से सेहत पर पड़ता है क्‍या-क्‍या असर

Featured Video Of The Day
Sushil Prajapati Dasna Jail | जेल के बाहर भव्य स्वागत पर रेप के आरोपी सुशील प्रजापति ने क्या बताया?