UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने (Weather Change) वाला है. कई जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावनाएं हैं. पिछले 24 घंटे में भी कई जगह बूंदाबांदी हुई है. पश्चिमी यूपी के नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई. इस दौरान दिन में भी तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, बादलों की आवाजाही यूपी में तो पिछले कई दिनों से देखी जा रही है. पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा, नोएडा, एटा, मैनपुरी, हाथरस सहित आसपास के जिलों में तेज आंधी की आशंका है.
आईएमडी के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) के सक्रिय रहने की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेगा. इसका असर 7 और 8 अप्रैल को रहने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी जैसे राज्य जमकर भीगेंगे. इसके अलावा यूपी के कई जिलों में 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलेंगी.
यूपी के इन जिलों में मौसम बिगड़ेगा
9 अप्रैल को भी देखने को मिलेगा असर
वहीं, स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय के ऊपर जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहुंचने वाला है. इसका असर राज्स्थान के साथ भारत के उत्तर पश्चिमी इलाके में देखने को मिलेगा. इससे आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं. राजस्थान के बाद इसका असर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इलाकों में 9 अप्रैल को देखने मिलेगा.
कई दिनों से बादलों की आवाजाही
वैसे यूपी में अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है. पश्चिमी विक्षोभों के कारण बादलों की आवाजाही तो जारी ही है. साथ ही कई बार तेज बारिश भी हुई है. इस वजह से तपामान में गिरावट बनी हुई है और लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिली है.
किसानों को सता रही चिंता
बारिश के कारण किसानों को भी चिंता सता रही है. आंधी और ओले के साथ बारिश की वजह से किसानों को गेहूं की फसल खराब होने की चिंता है. गेहूं की कटाई के समय अगर बारिश और ओले गिरते हैं तो गेहूं की फसल की पैदावार कम होती है.
ये भी पढ़ें- ‘अतीक मारा गया है, गैंग नहीं'; स्कूल के नोटिस बोर्ड पर धमकी भरा पोस्टर, 10 लाख की मांग से मचा हड़कंप














