मैनपुरी में दलित पिता‑पुत्र की पिटाई, मेले में फीता काटने पर दबंगों का कहर

आरोप है कि प्रधान और उसके समर्थक अवैध हथियारों से लैस थे और मारपीट के बाद खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए,

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हैरानी की बात है कि दलित पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई के वक्‍त पुलिस भी मौजूद थी. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राधा-कृष्ण मेले में दलित पिता-पुत्र की फीता काटने को लेकर दबंगों ने पिटाई कर दी.
  • घटना बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव में हुई, जहां प्रधान और समर्थकों ने दलित पिता-पुत्र से मारपीट की.
  • पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दबंगों ने बिना किसी रोकटोक के पीड़ितों को बुरी तरह पीटा और धमकाया.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राधा-कृष्ण मेले में फीता काटने को लेकर दबंगों ने दलित पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव में आयोजित राधा-कृष्ण मेले में दलित समाज के व्यक्ति द्वारा फीता काटना प्रधान और उसके समर्थकों को नागवार गुजरा. इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने दलित युवक और उसके पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी. 

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने किसी की परवाह नहीं की. मारपीट के दौरान पीड़ित युवक रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. 

ये भी पढ़ें: Viral Video: इंदौर की सड़क पर बेरहमी से पिटाई; तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस जांच में जुटी

घायल पिता-पुत्र को सैफई रैफर किया 

आरोप है कि प्रधान और उसके समर्थक अवैध हथियारों से लैस थे और मारपीट के बाद खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मां की अंत्येष्टि से लौट रहे थे परिजन, गांव के दबंगों ने कर दिया हमला 

5 नामजद और कुछ अन्‍य के खिलाफ दर्ज कराया मामला 

पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 
 

Featured Video Of The Day
UP में Encounter सिर्फ वोट बैंक के लिए?'; लाइव डिबेट में भिड़े Congress और BJP के प्रवक्ता | CM Yogi
Topics mentioned in this article