उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राधा-कृष्ण मेले में दलित पिता-पुत्र की फीता काटने को लेकर दबंगों ने पिटाई कर दी. घटना बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव में हुई, जहां प्रधान और समर्थकों ने दलित पिता-पुत्र से मारपीट की. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दबंगों ने बिना किसी रोकटोक के पीड़ितों को बुरी तरह पीटा और धमकाया.