गाजियाबाद की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से दो मजदूरों की मौत

गाजियाबाद के साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की 'मेडरोज' नाम की फैक्ट्री में वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया. यहां दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में एक फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा एक शख्स घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है.

घायल का इलाज वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. घटना की गंभीरता देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, मेडरोज नाम की फैक्ट्री में वॉटर मशीन का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हुआ है. फिलहाल मृतकों की बॉडी का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के सफदर जंग हॉस्पिटल में किया जा रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Note: यह खबर अपडेट की जा रही है...

Featured Video Of The Day
खोड़ा इलाके में UP Police का 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' | CM Yogi