मंदिर के नीचे कलश में डेढ़ किलो सोना, SDM ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, ग्रामीणों ने वहीं दबाया; रात में हो गया कांड

Golden Biscuits and Ceremonial Pot Found: मंदिर समिति ने पुजारी समेत 4 सदस्यों के साथ SDM-तहसीलदार को सूचना दी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. शाम 6:30 बजे समिति ने फैसला कर कलश समेत सोना वहीं दबा दिया, लेकिन उन्होंने शक होने पर फिर उसी रात खजाना खोजा तो नहीं मिला.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेटा एआई.

Treasure Found during Temple Excavation in Lalitpur: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में गौड बाबा मंदिर की नींव की खुदाई के दौरान जब खजाना मिला तो बवाल मच गया. मंदिर के नीचे कांसे का कलश मिला तो उसमें 14 सोने के बिस्किट मिले. इसे देख हर कोई सन्न रह गया. जब एसडीएम को सूचना दी तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया. फिर मंदिर समिति के लोगों ने उस खजाने को फिर कलश के साथ वहीं जमीन में दबा दिया. देर रात गांव में हल्ला मचा तो उन्हीं लोगों ने फिर से खजाना ढूंढा तो सोने के साथ कलश गायब था. अब इसी खजाने के लिए लोगों और पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी. आगे पढ़ें खजाने से जुड़ी दिलचस्प कहानी...

दरअसल, यह घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के सुनौरी गांव में 9 अप्रैल की है. गांव में स्वर्णकार समाज के कुल देवता के मंदिर निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही थी. इस दौरान मंदिर की नींव के नीचे एक पीतल और कांसे जैसे धातू का कलश निकला था. जब मंदिर समिति के लोगों खोला तो अंदर की चीजें देख उनके होश गए. कलश में सोने की 14 बिस्किट थीं, जिनमें हर बिस्किट का वजन लगभग 100 ग्राम था.

SDM ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

इसके बाद मंदिर के पुजारी और समिति के चार सदस्यों ने एसडीएम और तहसीलदार को मामले की सूचना दे दी, लेकिन अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. फिर उन्होंने शाम साढ़े 6 बजे सोने के बिस्किट सहित कलश को उसी जगह दबाकर रख दिया. उनके बीच फैसला लिया गया कि इस पर सुबह निर्णय करेंगे.

मिट्टी में फिर दबाया खजाना, जब रात को निकाला तो...

सभी लोगों ने एक-दूसरे के सामने खजाना उसी स्थान पर रखकर मिट्टी से दबा दिया और अपने घर चले गए, लेकिन जब लोगों में इसकी सूचना फैली तो सभी लोग फिर से इकट्ठे हो गए और रात 9 बजे दोबारा मंदिर पहुंचकर खुदाई की. इस बार खुदाई को तो खजाना वहां से गायब मिला तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

Advertisement

एसपी से लगाई मदद की गुहार

खजाना गायब होने पर समिति के सदस्यों को एक-दूसरे पर चोरी करने का शक हुआ. इस पर समिति के एक सदस्य ने पूरी घटना और सहयोगियों के नाम लिखकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और खजाने की तलाश करने की तहरीर दी. जब दो दिन बाद 12 अप्रैल को पूरा मामला एसपी मुहम्मद मुश्ताक तक पहुंचा तो एसपी के निर्देश पर पुलिस की एसओजी, सर्विलांस सहित तीन टीमें खजाने के खुलासे में जुट गईं.

अचानक मिल गईं बिस्किट और कलश, 5 थीं गायब

सबसे दिलचस्प यह रहा, जैसे ही पुलिस खजाने की तलाशी के लिए सक्रिय हुई तो 13 अप्रैल की सुबह खजाने का कुछ हिस्सा उसी कलश में रखकर मंदिर के पास रख दिया. उसे पुलिस ने बरामद कर लिया.

Advertisement

एक बिस्किट की तलाश में पुलिस

मंदिर समिति के लोगों के होश तब उड़ गए, जब पता चला कि कलश में सिर्फ 9 सोने के बिस्किट हैं, बाकी चोरी हो चुके हैं. पुलिस एक बार फिर बचे हुए खजाने की तलाश में लग गई और घटना के 14 दिन बाद सफलता मिली. जहां 4 बिस्किट को बरामद कर लिया, लेकिन एक अभी भी गायब है. इसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.

पुलिस ने क्या बताया

तालबेहट के सीओ अमित मिश्रा ने बताया कि 9 अप्रैल को गौड बाबा मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में एक कलश मिला था, जिसमें धातु के 14 बिस्कुट निकले थे. इसको गौड बाबा की संपत्ति मानकर उसी स्थान पर गाड़ दिया था, लेकिन बाद में देखा तो वह नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने चोरों को तलाश के लिए तीन टीमें गठित कीं, जिसके बाद चार चोरों मंगल पुत्र मनोहर यादव, जयसिंह पुत्र मूरत यादव, शिशुपाल उर्फ बादाम पुत्र मनोहर यादव और राजा पुत्र रामदास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 बिस्किट बरामद की. बाद में इन्हें जेल भेज दिया.

पुलिस अभी बाकी बचे सोने के बिस्किट की तलाश में है, जिस पर पुलिस का कहना है कि वह उसे भी जल्दी बरामद कर लेगी.

(ललितपुर से बृजेश कुमार की रिपोर्ट)
 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा संग 7 सांसदों की बगावत पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कुछ कहा?