नशे में धुत 3 युवकों ने मंदिर के सेवादार को पीटा, कट्टा लेकर महंत के पीछे भागे; मुजफ्फरनगर में भारी बवाल

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शिव मंदिर के महंत और सेवादार की मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट गांव के ही तीन लोगों ने की, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के हरसोली गांव में शिव मंदिर के महंत और सेवादार के साथ तीन लोगों ने मारपीट की
  • आरोपियों ने शराब के नशे में मंदिर की मूर्तियां तोड़ी और महंत के साथ बदसलूकी करते हुए हंगामा किया
  • महंत पुष्कर नाथ के अनुसार आरोपियों ने उनके पीछे कट्टा लेकर भी हमला करने की कोशिश की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मंदिर के महंत और सेवादार की गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है. ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसमें आरोपी महंत के साथ बदसलूकी और हंगामा करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वहीं, महंत की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कहां का है मामला?

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में स्थित शिव मंदिर का है. यहां के महंत पुष्कर नाथ का आरोप है कि 16 फरवरी की रात 8 बजे प्रधान पति तेजवीर के भाई सोहनवीर उर्फ पिंटू, बेटे अजय और भांजे अरुण उर्फ कलुआ ने मंदिर पर पहुंचकर शराब के नशे में पहले सेवादार नितिन के साथ जमकर मार पिटाई की और उसके बाद उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए मंदिर में जमकर हंगामा किया. 

मंदिर के महंत पुष्कर नाथ का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने इस दौरान मंदिर की मूर्तियां तोड़कर खंडित कर दी थीं. यही नहीं महंत ने यह भी बताया कि आरोपी उनके पीछे कट्टा लेकर भी भागे थे जिसके बाद किसी तरह उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई. मंदिर के महंत के साथ हुई बदसलूकी और हंगामा की ये घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी. महंत पुष्कर नाथ की शिकायत पर पुलिस ने भी तुरंत इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हुआ क्या था? महंत ने सब बताया

महंत पुष्कर नाथ ने इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा थी और 16 तारीख को भंडारा था. उन्होंने बताया कि शाम में गांव के प्रधान का भाई, लड़का और भांजा आए. तीनों शराब पीकर आए थे. तीनों मंदिर के पीछे लगे टेंट में घुस गए. मैं गांव में प्रसाद देने गया था. एक सेवादार था. उसे उन तीनों ने बुलाया लेकिन वो नहीं गया. उन्होंने सेवादार को खूब पीटा. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रसाद बांटकर जब वो मंदिर आए तो उन्होंने पूछा कि इसे क्यों मार रहे हो? उसके बाद वो लोग उन्हें भी गंदी-गंदी गाली देने लगे. उन्होंने मूर्ति भी खंडित कर दी. वो तीनों मेरे पीछे कट्टा लेकर भागे लेकिन मैं गाड़ी लेकर चला गया. मेरे साथ धक्का-मुक्की हुई. उन्होंने कहा कि फिर गांववालों के साथ वो मंदिर आए और रात 3 बजे जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना के बारे में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 16 तारीख की शाम 8 बजे महंत के साथ गांव के ही तीन व्यक्तियों ने मारपीट की थी. महंत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News