उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के हरसोली गांव में शिव मंदिर के महंत और सेवादार के साथ तीन लोगों ने मारपीट की आरोपियों ने शराब के नशे में मंदिर की मूर्तियां तोड़ी और महंत के साथ बदसलूकी करते हुए हंगामा किया महंत पुष्कर नाथ के अनुसार आरोपियों ने उनके पीछे कट्टा लेकर भी हमला करने की कोशिश की