सोनभद्र में दहेज की बलि चढ़ीं 3 जिंदगियां: 8 महीने के दुधमुहे बच्चे व बेटे संग महिला ने लगाई फांसी

Dowry Harassment Case: सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी. मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सोनभद्र में दिल दहला देने वाली घटना, विवाहिता और दो बच्चों के शव फंदे से लटके मिले

Sonbhadra Suicide Case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. 26 वर्षीय प्रीति राजभर और उसके चार साल के बेटे आर्यन तथा आठ महीने के दूधमुंहे बच्चे अयांश के शव उनके घर के अलग‑अलग कमरों में फंदे से लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है. NDTV के लिए राधा अश्विनी की रिपोर्ट.

बिसहार गांव में रूह कंपा देने वाली घटना

घटना सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव की है. यहां प्रीति राजभर ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाया. सुबह जब ससुराल के लोगों ने कमरों के दरवाजे खोले तो अलग‑अलग कमरों में तीनों के शव देखकर घर में कोहराम मच गया. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

अलग‑अलग कमरों में मिले शव, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार प्रीति राजभर का शव एक कमरे में, जबकि चार वर्षीय आर्यन और आठ माह के अयांश के शव दूसरे कमरे में पाए गए. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही प्रीति के मायके वाले मौके पर पहुंचे. उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया. मायके पक्ष के अनुसार प्रीति की शादी पांच वर्ष पूर्व राजगढ़ थाना क्षेत्र के चित विश्राम निवासी राजन राजभर से हुई थी. शादी के बाद से ही कभी टीवी, कभी फ्रिज खराब होने के बहाने और कभी सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था.

Advertisement

भैंस की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

प्रीति के पिता रामकुंवर राजभर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले दहेज में भैंस की मांग की गई थी. इस मांग को लेकर प्रीति के साथ मारपीट भी की गई. उन्होंने किसी तरह हालात संभालते हुए भैंस देने का वादा किया था. परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पहले पति‑पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना सामने आई.

शराब की लत और घरेलू झगड़े का आरोप

मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रीति का पति शराब का आदी था, जिसको लेकर अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे. लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव के चलते प्रीति अवसाद में रहती थी.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी, पूरे गांव में मातम

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दहेज प्रताड़ना का मामला पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. तीन जिंदगियों के खत्म होने की इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लोगों से करोड़ों की वसूली, रायपुर में शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : ‘नशे में PhD की', ‘लोधी‑मोदी जोड़ो यात्रा' का ऐलान; BJP MLA प्रीतम लोधी ने किसके लिए मांगा CM पद और भारत रत्न

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: MP के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत; व्यापारी और किसानों को CM की सौगात

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, नरसिंहपुर की शुगर मिल में डीडीएस टैंक गिरने से दो मजदूरों की मौत

Featured Video Of The Day
West Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee नहीं देंगी इस्तीफा, बंगाल में नया CM कौन?