उत्तराखंड के जंगलों में बर्फबारी और बारिश न होने से प्राकृतिक नमी खत्म होने से आग बांझ के जंगलों तक फैल गई है. गढ़वाल मंडल में 278 और कुमाऊं मंडल में लगभग 69 जंगलों में आग लगी है. आग की घटनाओं में पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.