शामली में धर्मांतरण का खेल: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे का 'ब्रेनवॉश', निकाह के लिए धर्म बदलवाया

यूपी के शामली में दवा व्यापारी के बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जिम से शुरू हुई ‘लव और धर्मांतरण’ की कहानी.

उत्तरप्रदेश के शामली में धर्मान्तरण का मामला सामने आया है. यहां चांदनी कुरैशी नामक युवती पर आरोप है कि उसने हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने युवती और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. आयुष मलिक ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

'चांदनी का पिता फल का ठेला लगाता है'

शामली एसपी एमपी सिंह ने बताया कि देवराज मलिक नाम के एक दवा कारोबारी है. उनका शहर में दो शोरूम है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. देवराज मलिक का एक बेटा आयुष मालिक है. शहर के ही काजीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति इस्लाम कुरैशी, जो ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है, उसकी कई बेटियां हैं... उसने आयुष मलिक को फंसाया और कथित रूप से दिल्ली के एक मस्जिद में उसका निकाह भी कराया गया.

आरोपी युवती गिरफ्तार

'आयुष ने मुस्लिम धर्म के तौर-तरीके अपना लिए'

एसपी ने बताया कि देवराज मलिक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. देवराज मलिक ने शिकायत में कहा कि चांदनी कुरैशी जो कि पहले एक फिजियोथेरेपिस्ट के यहां काम करती थी, बाद में जिम जाने लगी. आयुष मलिक जो की बी फार्मा किया है और वह मेडकल स्टोर पर रहता था. चांदनी मलिक का भाई भी आयुष के ही मेडिकल स्टोर पर काम करता था. इन सभी ने मिलकर मिलकर आयुष को चांदनी के चक्कर में फंसाया और बाद में निकाह करने के लिए इस्लाम में कन्वर्ट कर दिया. आयुष मलिक वर्तमान में लंबी-लंबी दाढ़ी रखता है, इस्लामी टोपी और कुर्ता पजामा पहनता है और अपने पापा से भी कम बात करने लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती देवराज मलिक और उनके बेटे की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है. 

चांदनी के भाई ने आयुष को पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक लीडर डॉक्टर इसरार का वीडियो देखने के लिए प्रेरित  किया था.

Advertisement

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना और अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है. 

मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने बताया कि हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है. हम हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से पूजा करते हैं, जिसकी वीडियो मैंने स्थानीय प्रशासन को दे दिया है. सुबह-शाम मंदिर जाते हैं और मंदिर में पूजा पाठ करते हैं. हमलोग हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बेटे को कुछ असामाजिक तत्वों ने (मौलवी) बहला-फुसलाकर उसको धर्मांतरण की कोशिश कर रहे हैं. वो पहले से ही दाढ़ी रखने का शौकीन था, लेकिन अब उसकी दाढ़ी बड़ी हो गई है. पुलिस ने कहा कि उन मुल्ला मौलवी के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो उसे भगा रहे हैं और उसे धर्मांतरण की ओर खींच रहे हैं.

हिंदू धर्म में वापसी नहीं करना चाहते आयुष

हिंदू से धर्मांतरण कर मुस्लिम बने आयुष मलिक ने कहा कि उसे पर हिंदू धर्म में वापसी करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वह इस्लाम कबूल कर चुका है. उन्होंने कहा कि अब वो किसी भी हाल में हिंदू धर्म में वापसी नहीं करेगा, चाहे उसे पर कितना भी दबाव क्यों ना बनाया जाए?

आयुष ने बताया कि उनकी मुलाकात चांदनी से उस वक्त हुई, जब उनके कंधे में चोट लग गई थी और वो फिजियोथेरेपी के लिए फिजियोथैरेपिस्ट के यहां जाते थे. वहीं पर चांदनी जॉब करती थी. उसी समय चांदनी से उसका नंबर मिला और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. आयुष मालिक ने बताया कि उसने करीब 12 साल पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था और तभी से वह इस्लाम धर्म में है. 4 साल पहले उसने चांदनी से शामली में ही निकाह किया था. वह भी पूरे इस्लामिक रीति रिवाज से...

उन्होंने बताया कि वो पिछले 12 सालों से धर्म परिवर्तन को लेकर घर वालों को इसलिए नहीं बताया, क्योंकि उनकी बहनों की शादी नहीं हुई थी और जब उनकी तीनों बहनों की शादी हो गई तो उसने अपने घर वालों के सामने चांदनी से निकाह करने और इस्लाम धर्म कबूल करने की बात बताई.

Advertisement

बता दें कि स्वामी जसवीर महाराज ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. 

ये भी पढ़ें: कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर, 1.65 लाख का था इनामी, 40 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे

Advertisement

ये भी पढ़ें: झांसी हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी चिगारा समेत दो गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइल, हमले पर Trump का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article