मौलानाओं की क्रूरता...पापा-पापा चिल्लाता रहा बच्चा, वे बरसाते रहे डंडे, जिसने भी देखा, कांप गई रूह

Maulana Beat Student: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. वीडियो में एक शिक्षक बच्चे को उल्टा लटका कर पिटाई करता दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दो मौलानाओं ने बच्चे को पकड़कर पीटा, तीसरे शख्स ने बनाया वीडियो.

Madarsa Student Beaten by Maulana: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के गंगोह नगर से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मदरसा में मासूम बच्चे के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है. बच्चा 'मम्मी-पापा' करके चीख रहा है, लेकिन बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत करने वालों का दिल नहीं पसीजा.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिक्षक बच्चे के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटका देता है, जबकि दूसरा मौलाना छड़ी से लगातार उसकी पिटाई करता है. आरोप है कि बच्चे को करीब 42 बार छड़ी से मारा गया. इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और रहम की गुहार लगाता दिखाई देता है, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता.

तीसरा शख्स बना रहा वीडियो

वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी नजर आता है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करता दिख रहा है. इस पहलू ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है, क्योंकि न केवल बच्चे के साथ क्रूरता की गई, बल्कि उसकी पीड़ा को कैमरे में कैद भी किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक बच्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है.

लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के साथ होने वाली हिंसा और संस्थागत जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक बच्चे को पीटते हुए नजर आ रहे है. गंगोह थाने में मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- रामपुर में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिवधियों के शक में छापा मार कई स्पा सेंटरों पर लगाया ताला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | India पर पाक पैनेलिस्ट ने उगला जहर, बिट्टा ने खटिया खड़ी कर दी! | Sucherita Kukreti