LPG सिलेंडर में रिसाव से रायबरेली में बड़ा हादसा, एक ही परिवार को 9 सदस्य बुरी तरह झुलसे, टला बड़ा हादसा?

LPG Cylinder Leakege: मामला जनपद के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव का है, जहां रविवार की शाम घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक हुए रिसाव शुरू हो गया और अचानक एलपीजी सिलेंडर से आग की लपटे निकलने लगी. इस हृदय विदारक हादसे की चपेट में आने से परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
9 FAMILY MEMBERS INJURED AFTER LPG CYLINDER LEAKAGE
AI Generated Image)

Fire LPG Cylinder: उत्तर प्रदेश के ​रायबरेली में LPG गैस सिलेंडर में लगी आग से एक ही परिवार को 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आगजनी की वजह सिलेंडर में रिसाव बताया जा हा है. चपेट में आए परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. सिलेंडर से आग की खबर के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया वरना सिलेंडर में विस्फोट से हादसा बड़ा हो सकता था. 

मामला जनपद के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव का है, जहां रविवार की शाम घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक हुए रिसाव शुरू हो गया और अचानक एलपीजी सिलेंडर से आग की लपटे निकलने लगी. इस हृदय विदारक हादसे की चपेट में आने से परिवार के 9 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें-IRS अधिकारी बेटी रेप-मर्डर केसः आरोपी राहुल मीणा की रिमांड खत्म, आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस

सिलेंडर में ब्लास्ट होने से हो सकती थी दुर्घटना बड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक सिलेंडर की आग में झूलसे परिवार का हालचाल लेने एडीएम अमृता सिंह, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, एसडीएम और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए. प्रशासन ने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है. राहत की बात यह रही कि सिलेंडर में रिसाव के चलते हुई दुर्घटना बड़ी हो सकती थी, लेकिन वहां पहुंची टीम द्वारा आग पर सावधानीपूर्वक काबू पा लिया गया.

विशेषज्ञों की निगरानी में  घायलों का हो रहा उपचार 

मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए ​सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सभी 9 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, यदि किसी की हालत में सुधार नहीं होता है, तो उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखनऊ या अन्य बड़े केंद्र में रेफर करने की व्यवस्था की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Minor Murder Case: सीतापुर में गहमागहमी तेज, हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस MP आमरण अनशन पर बैठे, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे

सिलेंडर में रिसाव के बाद ऐसे टाल सकते हैं आगजनी

गौरतलब है एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर तुरंत गैस रेगुलेटर को तुरंत बंद कर देना चाहिए, इससे खतरे को कम किया जा सकता है. रिसाव के खतरे के दौरान बिजली का स्विच ऑन-ऑफ नहीं करना चाहिए और कमरे में रिसाव से फैले गैस को बाहर निकालने के लिए घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह खोल देना चाहिए और तुरंत मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन को संपर्क करना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Suicide In Police Custody: पुलिस हिरासत में सुसाइड, थाना प्रभारी और ड्यूटी सिपाही दोनों संस्पेंड, युवक ने शौचालय में किया था सुसाइड

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha समेत 7 AAP सांसदों को राज्यसभा सभापति की मंजूरी, जानें कितनी हो गई BJP की संख्‍या
Topics mentioned in this article