Om Prakash Rajbhar Controversial Statement: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यादव समाज को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. राजभर ने इतिहास और वर्तमान की घटनाओं का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और स्मार्ट मीटर, ईवीएम तथा महंगाई जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. NDTV के लिए करुणा सिंधु की रिपोर्ट.
यादव समाज को लेकर राजभर का बयान
बलिया में मीडिया से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यादव पहले मुगलों की सेना में भर्ती होकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करते थे और बाद में अंग्रेजों की सेना में भी यही भूमिका निभाते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी अत्याचार की घटनाएं जारी हैं. राजभर ने उदाहरण देते हुए बाराबंकी और मऊ की घटनाओं का जिक्र किया.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. स्मार्ट मीटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का काम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और सोशल मीडिया पर लिखना रह गया है.
महंगाई और एलपीजी सिलेंडर पर टिप्पणी
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के सवाल पर मंत्री राजभर ने कहा कि महंगाई को लेकर शोर मचाने वालों को 15 साल पीछे जाकर हालात की तुलना करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि गांवों में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ी है और लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है.
सियासी बयानबाजी से बढ़ा विवाद
ओम प्रकाश राजभर के इन बयानों के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्षी दलों की ओर से उनके बयान पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं भाजपा गठबंधन के भीतर भी यह बयान चर्चा का विषय बन गया है.
यह भी पढ़ें : कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका; विधायक विनय कुलकर्णी की सदस्यता रद्द, धारवाड़ सीट खाली
यह भी पढ़ें : लापता पत्नी की तलाश में MP पुलिस ने की गोवा ट्रिप; ट्रेन टिकट और खाने पर फाड़ा 65 हजार का बिल, पति ने की शिकायत
यह भी पढ़ें : वन स्टॉप सेंटर से खिड़की तोड़कर फरार हुईं 3 नाबालिग; एक कटनी में मिली, अब गर्भवती, कहा- बच्चे को जन्म देना है
यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 से पहले सख्ती पर विवाद: छुट्टियां रद्द होने पर भोपाल में मेडिकल छात्रों का विरोध, पुलिस सख्त














