पुरानी प्रेमिका से माफी मांगने गया और गंवानी पड़ी जान ! नोएडा में बंधक बनाकर पीटे जाने पर छत से कूदा था जोड़ा

Noida Crime News: नोएडा के चौड़ा गांव में प्रेमी जोड़े के तीसरी मंजिल से कूदने का सनसनीखेज सच सामने आया है. पुरानी प्रेमिका के घर माफी मांगने पहुंचे युवक और उसकी महिला मित्र को बंधक बनाकर हॉकी से पीटा गया था, जिससे बचने के लिए उन्होंने छलांग लगा दी. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में प्रेमी जोड़े को पुरानी प्रेमिका और उसके पति ने बंधक बनाकर मारपीट की थी
  • मृतक युवक अपनी महिला मित्र के साथ पुरानी प्रेमिका के घर माफी मांगने गया था, जहां विवाद हो गया था
  • युवक और महिला मित्र को तीसरी मंजिल के कमरे में बंद कर दिया गया था, जिससे वे डरकर छलांग लगे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Noida Lover Jumped from Third Floor: नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में प्रेमी जोड़े के छत से कूदने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ अपनी पुरानी प्रेमिका के घर उसके पति से माफी मांगने पहुंचा था. इसी दौरान विवाद हुआ और पुरानी प्रेमिका और उसके पति ने युवक और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया और पिटाई भी की. जिसके बाद रात में युवक और उसकी महिला मित्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि महिला मित्र अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मृतक के पुरानी प्रेमिका चंचल राणा और उसके पति हितेश राणा को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुरानी प्रेमिका और पति ने मिलकर बंधक बनाया

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ अपनी पुरानी प्रेमिका के चौड़ा गांव स्थित घर उसके पति से माफी मांगने पहुंचा था. इसी दौरान पुरानी प्रेमिका के पति को गुस्सा आ गया और उसने दोनों को पकड़ लिया.

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक और युवती के साथ हॉकी से जमकर मारपीट की और तीसरी मंजिल पर एक कमरे में बंद कर दिया. जिससे युवक और उसकी महिला मित्र काफी डर गए. बाद में मारपीट से खुद को बचाने के लिए दोनों ने देर रात करीब 3 बजे तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है. 
ये भी पढ़ें: नोएडा में लेट नाइट पूल पार्टी पर बैन, नियम तोड़ा तो लाइसेंस होगा कैंसिल, जानें अब क्या है नई टाइमिंग

डर से तीसरी मंजिल से कूदे युवक-युवती

इस मामले में पुलिस को शुरु से संदेह था. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चंचल राणा और उसके पति हितेश राणा से कड़ाई से पूछताछ की मामले का खुलासा हो गया. पुलिस पूछताछ में हितेश राणा ने बताया कि मृतक युवक शादी के बाद भी उनकी पत्नी के संपर्क में था. इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में युवक और उसकी महिला मित्र के साथ हॉकी से मारपीट की. युवक और उसकी महिला मित्र काफी डर गए थे और रात में जिस कमरे में उन्हें बंद किया गया था उसी से छलांग लगा दी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हॉकी भी बरामद कर लिया है और आगे की कारवाई में जुट गई है. 
ये भी पढ़ें: थप्पड़ मारना पड़ा महंगा! यूनिवर्सिटी ने छात्रा को दिखाया बाहर का रास्ता, वीडियो देख खौला लोगों का 'खून'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka