- नोएडा में स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पहला चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया जाएगा
- एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला है और उड़ान सेवा अप्रैल या मई में शुरू हो सकती है
- शुरुआत में आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस देश के 50 से 60 शहरों के लिए उड़ान सेवा प्रदान करेंगी
उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. राज्य को एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. यह एयरपोर्ट दिल्ली से सटे नोएडा स्थिति जेवर में बना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के करीब इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही यूपी देश का पहला ऐसा राज्य हो जाएगा, जहां सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं. राज्य में अभी चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यह संख्या 5 हो जाएगी.
कब से शुरू होगी उड़ान सेवा?
एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही सबसे अधिक लोगों की बेसब्री यह बात जानने में है कि आखिर हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है,लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से फ्लाइट ऑपरेशन हवाईअड्डे से शुरू हो सकता है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और फ्लाइट सर्विस शुरू होने में आमतौर पर 45 दिनों का अंतर होता है. इस दौरान विमानन कंपनियां समेत सभी एजेंसी एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारी कर लेती हैं. अधिकारी ने कहा कि इस एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला है. ऐसे में अब अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में इस एयरपोर्ट पर उड़ाने शुरू होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी के समर शेड्यूल में जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन को शामिल नहीं किया गया है,लेकिन इसे कभी भी बदला जा सकता है.
ये एयरलाइन्स शुरू करेंगी उड़ान सेवा
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 यात्री विमान सेवा उपलब्ध होंगी. यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट की संख्या में भी इजाफा होगा. एयरपोर्ट से शुरुआत में सालाना 50 से 60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है. हालांकि, एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की है.
किन शहरों के लिए होगी कनेक्टिविटी?
टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
अधिकारियों का कहना है कि उड़ानें शुरू होने का शेड्यूल जारी करने के साथ ही एयरलाइंस अपना शेड्यूल जारी करेंगी और तभी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी,लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
यह भी पढ़ें- चेक-इन में न लंबी कतारें, ऐप पर ट्रैक कर पाएंगे सामान, नोएडा एयरपोर्ट में होंगी ये 10 नायाब चीजें
दिल्ली एयरपोर्ट का भार होगा कम
नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का भार कम होगा. हवाईअड्डे से उड़ान सेवा शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम यूपी के जिलों को भी लाभ होगा. यहीं वजह से एयरपोर्ट के लिए कनेक्टिविटी सबसे बेहतर किया जा रहा है. फिलहाल नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा यमुना प्राधिकरण की 60 व 130 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ा होगा. इसके अलावा रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम से भी इस एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा. आने वाले समय में इसे बुलेट ट्रेन से भी जोड़ने की योजना है.
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कमान इनके हाथों में, जानें कौन हैं COO किरण जैन और CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन













