टीनशेड के साथ हवा में कैसे उड़ गए बरेली के नन्हे मियां, खुद बता दी मौत को टक से छूकर आने की कहानी

बरेली में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया. इस तेज तूफान में पेड़ तो उखड़ ही गए, घर भी भरभराकर गिर गए. वहीं, आंधी का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां एक युवक टीनशेड के साथ हवा में काफी देर तक उड़ता दिख रहा है. इस दौरान वह कई फीट ऊंचा उछल गया था. हवा में कई फीट ऊपर तक उड़ने वाले शख्स का अब बयान सामने आया है, जानिए उसने क्या कुछ बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोशल मीडिया पर नन्हे मियां के हवा में उड़ने का वीडियो वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश में आई तेज आंधी के दौरान बरेली के एक व्यक्ति को टीन के साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ते देखा गया था
  • घायल व्यक्ति नन्हे ने बताया कि तेज हवा ने उसे जमीन से उठाकर करीब पचास फीट दूर खेत में गिरा दिया था
  • नन्हे ने बताया कि खराब मौसम में टीनशेड के नीचे छिपने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा ने रस्सी तोड़ दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश में कल आंधी ने ऐसा कहर मचाया कि कई लोगों की जान चली गई. इस आंधी के दौरान बरेली का एक शख्स टीन के साथ हवा में कई फीट ऊपर तक उड़ गया था, जिसका वीडियो इंटरनेट की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो भले ही लोगों को रोमांचित कर रहा हो लेकिन तेज हवा के साथ आसमां में टीन के साथ उड़ जाना किसी के लिए मौत को छूकर आने से कम नहीं है. अब इस घटना में घायल शख्स का बयान सामने आया है, जिसने उस खौफनाक पल की पूरी कहानी बयां कर दी है. शख्स ने बताया कि कैसे कुछ ही सेकंड में तेज हवा ने उसे जमीन से उठाकर कई फीट दूर फेंक दिया.

मौत को छूकर आए शख्स ने क्या बताया

घायल शख्स नन्हे ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ गाड़ी से सामान लेकर आया था, उस वक्त मौसम खराब हो रहा था और बादल घिर आए थे. उन्होंने सामान उतारने के बाद खराब मौसम को देखते हुए टीनशेड के नीचे रुकने का फैसला किया. अचानक तेज हवा चली, तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए गाड़ी पकड़ ली और पास में बंधी रस्सी थाम ली, लेकिन तेज झोंकों के कारण रस्सी टूट गई और वह टीन के साथ हवा में उड़ गए. नन्हे के मुताबिक, उन्हें नहीं पता कि वह कितनी ऊंचाई तक गए, लेकिन वे करीब 50 फीट दूर जाकर गिरे. उनके साथ मौजूद लोग भी नीचे गिरे, लेकिन वह टीन के साथ उड़ते हुए खेत में जा जाकर गिरे.

ये भी पढ़ें :  बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, आंधी-तूफान का सामने आया खतरनाक वीडियो

Advertisement

नन्हें मियां का बुरा हाल, अस्पताल में इलाज जारी

इस हादसे में नन्हे को गंभीर चोटें आई हैं. उनका हाथ टूट गया है, जिसमें रॉड डाली गई है और पूरे शरीर में दर्द है. वह दर्द से कराह रहे हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग आंधी की भयावहता का अंदाजा लगा रहे हैं, वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज हवाएं टीनशेड के साथ शख्स बहुत ऊपर तक आसमां में चले गए. लेकिन खुशकिस्मती ये रही कि उनकी जान बच गई. दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए, मकान ढह गए और कई हादसे हुए. इस प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं.