उत्तर प्रदेश में आई तेज आंधी के दौरान बरेली के एक व्यक्ति को टीन के साथ हवा में कई फीट ऊपर उड़ते देखा गया था घायल व्यक्ति नन्हे ने बताया कि तेज हवा ने उसे जमीन से उठाकर करीब पचास फीट दूर खेत में गिरा दिया था नन्हे ने बताया कि खराब मौसम में टीनशेड के नीचे छिपने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा ने रस्सी तोड़ दी थी