मुजफ्फरनगर के मदरसे में उस्ताद ने 13 साल के छात्र से किया कुकर्म, पढ़ाई करने आया था 

Muzaffarnagar crime news: बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी कारी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Muzaffarnagar crime news: पुलिस गिरफ्त में आरोपी उस्ताद (कारी).

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में उस्ताद (कारी) ने एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया. छात्र गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए रात में रुका था. इसी दौरान, मदरसे के उस्ताद ने छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही उसे धमकी दी कि अगर, किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा. अगले दिन पीड़ित छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी उस्ताद के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की.  

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

2 मई की रात किया कुकर्म 

दरअसल, रतनपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 13 वर्षीय नाबालिक बेटा महदे रसीद मदरसे में पड़ता है. इस कारण वह रात को वहीं सोता है. 2 मई को मदरसे के उस्ताद ( कारी ) मोहम्मद तालिब ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया. साथ ही, आरोपी उस्ताद ने किसी को बताने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी. पिता की शिकायत पर पुलिस ने मदरसे के उस्ताद आरोपी मोहम्मद तालिब के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 351(3) और 5 एफ / 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और फिर उसे  गिरफ्तार कर लिया. 

'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?

Advertisement

आरोपी को जेल भेजा 

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी कारी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी होगी, अखिलेश यादव ने ऐलान कर किस पर साधा निशाना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, कौन-कौन बने मंत्री? UP